Monday, December 23, 2019

हम तो लडकियां है ना..!

हम सभी पाठशालाओंकी छुट्टीयोको अपने अपने गाव में जाते है। गाव में तो मौसम बहुत अच्छा होता है। हर साल छुट्टीयोको गाव में जाना तो अब आदत सी हो गई है। बहुत दिनों बाद गाव को देखके हमें बहुत सुकून मिलता है। वहां की ताजी हवायें, वहां का साफ पानी, बहती नदियाँ, सभी जगह खेतो की हरियाली ये सब तो जैसे स्वर्ग जमीनपर उतरा है ऐसा प्रतीत होता है।

ऐसे ही एक साल मई महीने में हम गांव गए थे। शहर का बाबू आया, यह देखने के लिए पड़ोस के लोग जमा हुए थे। खास कर गावों के बच्चो को शहर के बच्चो का बड़ा आकर्षण होता है। संध्या का समय बहुत अच्छा लग रहा था।

बाते करते करते समय बीतता जा रहा था, पर हम बातोमे ही लगे पड़े थे। बहुत सारी बातें चल रही थी, अचानक सवाल किसीने पूछा था। "शहरो में लड़किया स्कूल कैसे जाती है?" तो मैंने कहा पैदल, बस, या फिर गाड़ी से। तो फिर दूसरा सवाल आया, "क्या उन लडकियोंको डर नहीं लगता?" मैंने चौंक के कहा "डर, किस बातका?" तो जवाब आया, "आवारा लड़कोंका!" मैंने कहा, "वहाँ की लड़कियां बहुत निडर होती है!"

क्यों क्या हुआ, तो वो बोली "यहाँ कुछ लड़के हम लडकियोंको रोज परेशान करते है! तो मैंने उनको कहा, "जितना डरोगी उतना वे परेशान करते रहेंगे आप निडर हो के उनका सामना करना चाहिये ना की चुप रहके!"

उन्होंने कहा, "हम कैसे कर सकेंगे, हम तो लडकियां है ना!" मैंने कहा क्या तुम गावके बुर्जुग लोगोको यह बात बताके उनको ध्यान रखने के लिए नहीं कह सकती? या फिर, पुलिस को बताके या फिर खुद कुछ क्यों नहीं करती जैसे की, उनको खुद ही एक बार जोर से चेतावनी दे दो की, अगली बार अगर हमें परेशांंन किया तो पुलिस को बताऊंगी या फिर हम सबका तुम यही मार खाओगे!" ये सलाह देने के बाद हम सब खाना खाके सो गए और छुट्टियां ख़त्म होने के बाद, हम अपने घर लौट गए।

छह माहीने बाद हमें एक शादी के लिये गाव को जाने का अवसर मिला। उसी शादी मै वो सवाल पूछने वाली रिश्तेदार लड़की से मुलाकात हुई तो उसने बताया, "जैसे अपने चेतावनी के बारे में बताया वैसे ही हमने बुर्जुगो को बताके उनको चेतावनी दी थी, और तुरंत उसके दूसरे दिन से लडके कभी आस पास भी दिखाई नहीं दिए!"

 ये जो बात अभी अपने पढ़ी ये बात सिर्फ शहरोंमें ही नहीं गावों में भी होती है और एक छोटासा मार्गदर्शन इन लड़कियों की प्रेरणा बन सकता है।

हम अगर निडर नहीं बनेगे तो आगे चलकर हमें बहुत परेशानियोंका सामना करना पड़ सकता है।हमें अपने अंदरके डर को हटाना होगा। ऐसे हालात लड़कियां खुद बदल सकती है। क्योंकि जब तक वे आवाज नहीं उठाती तब तक किसीको पता ही नहीं चलेगा और ऐसे लोगोंकी हिम्मत हर वक्त बढ़ती रहेगी।

मैं कुछ नाम यहाँ देना चाहता हूँ, जो की आपको प्रेरित करते रहेंगे। जिन्होंने अलग अलग क्षेत्र में अपना योगदान दिया है। अगर इन महिलाओने इसी तरह सोचा होता तो आज ये नाम शायद किसी को पता नहीं होता।

अ) रानी लक्ष्मीबाई - प्रथम महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी.
१) सावित्रीबाई फुले -प्रथम महिला शिक्षिका।
२) आनंदी गोपालराव जोशी - प्रथम महिला डॉक्टर।
३) रमाबाई रानडे -  प्रथम महिला अधिकार कार्यकर्ता।
४) इंदिरा गाँधी - प्रथम महिला प्रधान मंत्री।
५) मदर तेरेसा - प्रथम सामाजिक सेविका।
६) प्रतिभाताई पाटील - प्रथम महिला राष्ट्रपति।
७) कल्पना चावला - प्रथम अंतरिक्ष जाने वाली महिला।
८) फातिमा बीवी -  प्रथम महिला न्यायाधीश।
९) सानिया मिर्ज़ा - प्रथम महिला है जो की जीती है महिला टेनिस एसोसिएशन (WTA) और विश्व में नं. १ हासिल किया है।
१०) साइना नेहवाल - प्रथम महिला जो की बैडमिंटन ओलंपिक्स पदक जीती है, और विश्व में नं.१ हासिल किया है।
११) बचेंद्री पाल - माउंट एवेरेस्ट की चोटी पर पहुचने वाली प्रथम महिला।
१२) मेरी कॉम - ६ बार World Amateur Boxing champion जीती हुई प्रथम महिला।
१३) किरण बेदी - प्रथम महिला आई. पी. एस. (I.P.S.)
१४) अन्ना मल्होत्रा - प्रथम महिला आईएएस (I.A.S.)
१५) प्रिया झिंगन - प्रथम भारतीय सेना महिला अधिकारी।
१६) गुंजन सक्सेना और दीपिका मिश्रा प्रथम महिलायें भारतीय वायु सेना।
१७) भारत के विशेष बल डॉ. सीमा राव (India's Wonder Women) प्रथम भारतीय कमांडो ट्रेनर।
१८) टेसी थॉमस - प्रथम महिला वैद्यानिक जो की मिसाइल परियोजनकी मुख्य अधिकारी है।

इन महिलाओने आसानी से यह ऊचाई हासिल नहीं की है। ये सब अनगिनत कठिनाओसे बाहर निकलकर आगे आयी है। अगर यह सब ऐसी सोच रखती तो शायद आज इनका नाम तक हमे पता नहीं होता।

यह सब नाम पढनेके बाद किसी लड़कियों या महिलाओंके मनमे डर नहीं रहना चहिये। जब तक आप खुद मानसिक तौर पर मजबूत नहीं होते हो तब तक आप किसी भी परिस्थितिका सामना नहीं कर सकते है। 

क्या आज भी ऐसा सोचनेवाली लड़कियां  है? अगर हा, तो ऐसी सोच इनको बदलनी चाहिए। और यह कहना चाहिए, "हा हम लड़कियां है और हम सब कुछ कर सकती है!"

2 comments:

ourquery.feedback@gmail.com

Latest Post